हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ द्वारा शनिवार को इंदिरा मैदान ऊना में हिमाचल प्रदेश सब जूनियर बाल एवं बालिका की टीम के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ।
ट्रायल में प्रदेश भर से 83 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें 45 लड़के व 38 लड़कियां शामिल रही। ट्रायल के दौरान पंजाब खो-खो संघ के महासचिव व खो-खो फडरेशन इंडिया के सहसचिव उपकार सिंह ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई।
हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर वर्मा ने बताया कि इंदिरा मैदान में प्रदेश की सब जूनियर टीम के लिए ट्रायल लिया गया, जिसमें प्रदेश भर से खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल की टीम 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऊना में आयोजित होन वाली राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।