हिमाचल दस्तक : ऊना।
ऊना : भारतीय जनता पार्टी की ऊना मंडल कार्यकारिणी की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर पार्टी के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रुप से बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं के विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं पर विचार मंथन किया गया। वहीँ प्रदेश सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भी विचार मंथन किया गया।
इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए कमर कस लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते आए हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुए फैसलों को भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए आगामी कार्य योजना तैयार की।
जिला मुख्यालय के जिला परिषद सभागार में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रुप से बैठक में शिरकत की। जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने की। इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार जब-जब प्रदेश कार्यसमिति की बैठकें होती हैं उसके 15 दिन के भीतर जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाता है। वही जिला स्तरीय बैठक के 1 सप्ताह के भीतर मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की रूपरेखा को तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं की मांगों को भी सुना गया और उन्हें भी विधानसभा क्षेत्र की विकास गतिविधियों में शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर भी बैठक में विचार मंथन किया गया है।
सत्ती ने कहा प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी इस बैठक में रूपरेखा तैयार की जा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से मैदान में जुट चुकी है। चुनाव में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए तमाम कार्यकर्ता मैदान में डट जाएं।