ऊना। ऊना के अंब-इंदौरा और देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच चलने वाली 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट बदला गया है। बुधवार से ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चली है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रूट बदलने से ट्रेन तय समय पर नहीं पहुंच पाएगी।

जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे द्वारा अंबाला-दिल्ली रेलवे सेक्शन पर तकनीकी व मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं। इस कारण बीते 30 मई से इस रूट की कई ट्रेनें रद कर दी गई हैं। वहीं कई ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है। जिस वजह से 22448 अंब इंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी भी प्रभावित हुई है।
ट्रेन रूट में नया बदलाव
ट्रेन अंबाला छावनी जंक्शन से वाया सहारनपुर जंक्शन, मेरठ शहर, गाजियाबाद जंक्शन के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। परिवर्तित मार्ग से होकर गुजरने के कारण इसके अपने गंतव्य स्टेशन पर विलंब से पहुंचने की संभावना हैं।
ये रहेगी ट्रेन की टाइमिंग
वंदे भारत एक्सप्रेस ऊना के अंब अंदौरा से दोपहर 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है और शाम 6:25 बजे दिल्ली पहुंचती है। इसके बाद नई दिल्ली से सुबह 5:50 पर चलती है और 11.05 पर अंब इंंदौरा पहुंचती है।








