चंद्रमोहन चौहान। ऊना
विकास खंड ऊना में सबसे कम उम्र के प्रधान बने रजत कुमार को शपथ ग्रहण समारोह में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बधाई दी। पीजी कॉलेज ऊना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री कंवर के अलावा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एसडीएम सुरेश जसवाल व बीडीओ रमनवीर ने शुभकामनाएं दी।
बता दें कि 23 वर्षीय रजत कुमार बदौली गांव प्रधान बने हैं। गांव के विकास को लेकर मैदान में रजत कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 44 वोट से हराया। प्रधान पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें रजत कुमार को 306 व सत्य प्रकाश को 262 वोट प्राप्त हुए, जबकि तीसरे को मात्र 88 वोट पड़े।
पेशे से सरकारी ठेकेदार रजत कुमार के पिता गुरमेल चंद त्यूड़ी स्कूल में चपड़ासी है, जबकि माता कमला देवी हाउस वाइफ हैं। रजत कुमार ने कहा कि मेरा लक्ष्य गांव का विकास करवाना है। चुनाव स पहले जनता से किए वादों को पूरा किया जाएगा।