राजीव भनोट। ऊना
वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक ज्योतिष में माहिर पंडित शशि पाल डोगरा ने एक बार फिर से भाजपा की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की बैठक को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2021 से 26 नवंबर 2021 तक होने वाली 3 दिन की कार्यकारणी की बैठक भाजपा के लिए शुभ नहीं।
2+4=6 अंक शुक्र से शुरुआत, 3 दिन का, 3 अंक गुरु का। शुक्र व गुरु आपस में शत्रु हैँ। शुक्र स्त्री कारक। 26 नवंबर को समाप्ति 2+6=8 अंक शनि का अंक। शनि न्याय का कारक। हिमाचल भाजपा का 1 अंक सूर्य का अंक है। सूर्य व शनि आपस में अतिशत्रु हैँ, जो बगावत देता है।
भाजपा संगठन के अंदर किसी व्यक्ति के कारण सत्ता व संगठन में कोई बड़ा विरोध होना है। कुछ का स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। 3 दिन-गुरु का अंक, गुरु बुद्धि का कारक बड़े का कारक किसी बड़े नेता के आदेश से अचानक हलचल होगी।
6+8+3=17=1+7=8 अंक शनि का अंक। 20 नवंबर 2021 से गुरु कुम्भ राशि मे प्रवेश हुए हैं, जो किसी बड़े परिवर्तन के संकेत देता है। संगठन में वैसे तो बहुत लोग होते हैं पर 3 लोगों का विशेष योगदान होता है। प्रदेश के अंदर किसी भी संगठन को चलाने के लिए।
प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश के प्रभारी। अगर उन तीनों के अंक पार्टी के लिए शुभ न हों, तो कहीं न कहीं कोई न कोई बड़ी परीशानी देता है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की जन्मतिथि 23 मार्च है। संगठन मंत्री पवन राणा की 23 मई है और प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना की 30 दिसंबर है। इन तीनों के मूल अंक को जोड़ा जाए तो 5+5+3=13=1+3=4 अंक बनता है। 4 जहां राहु का अंक है, जो किसी बड़े षड्यंत्र का कारक है।
राहु में वाणी पर संयम नहीं रहता। हिमाचल भाजपा का 1 अंक सूर्य का अंक बनता है। सूर्य पर राहु का बैठना ग्रहण योग बनाता है, जो पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। बगावत देता है। कार्यकर्त्ता में रोष देता है। ऐसा लगता है कि किसी बड़े ज्वालामुखी का लावा फूट सकता है। कुछ नेताओं के व्यवहार व अहंकार के कारण भितरघात के संकेत अधिक देता है।