राजीव भनोट। ऊना
नगर परिषद ऊना के एमसी पार्क में ऊना जनहित मोर्चा ने हर महीने एक सांस्कृतिक कार्य कार्यक्रम करने की पहल की है। नगर परिषद का यह पार्क बेहतरीन पार्क है, जिसमें काफी संख्या में लोग सैर करने के लिए आते हैं। हिमाचल का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा इस पार्क में है, वही शहीद स्मारक भी है। इस पार्क को सुरों की महफिल के साथ तनाव मुक्त वातावरण लोगों के जीवन में देने के लिए प्रत्येक महीने एक बार स्थानीय कलाकारों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।
इस दूसरी संगीत की शाम का आयोजन फरवरी में किया गया, करीब डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में जहां ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता अध्यक्ष राजीव भनोट, सलाहकार डॉ. सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार गोल्डी, महासचिव राजकुमार पठानिया, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला,राजीव शर्मा ,राजन पुरी,लखबीर लकी, संदीप कश्यप ने भाग लिया।
वहीं स्थानीय कलाकार संजीव कुमार लवली, गुरप्रीत गुप्पी, अमित भारद्वाज, सुशील कुमार व अक्षित ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर सुरों के तराने छेड़े। इस कार्यक्रम में जहां धार्मिक भजन गाए, वहीं पुराने गीतों से संगीत की शाम को यादगार बनाया गया। मार्च महीने में शहीद भगत सिंह को समर्पित एक शाम करने का फैसला भी किया गया, जिसकी जानकारी ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने दी।
भोला महादेव भजन का पोस्टर रिलीज
एमसी पार्क में आयोजित संगीत की शाम में कार्यक्रम में ऊना के प्रसिद्ध गायक संजीव लवली व उनके पुत्र अक्षित के नए पहाड़ी भजन भोला महादेव का पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस भजन का वीडियो बनकर तैयार है जिसे 8 मार्च को प्राचीन महादेव मंदिर कोटला कलां के महंत मंगलानन्द महाराज विधिवत रूप से रिलीज करेंगे।