राजीव भनोट। ऊना
हिमाचल प्रदेश के वित्त आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को हमीरपुर जिला के समीरपुर में पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की।
इस दौरान सतपाल सत्ती ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को शॉल व हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मान दिया और प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद प्राप्त किया। सतपाल सत्ती अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले। इस दौरान दोनों नेताओं ने अनेक विषयों पर चर्चा भी की।
पूर्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हम सबके आदरणीय हैं और प्रदेश के विकास में उनका अहम योगदान है, उनसे मुलाकात कर निश्चित रूप से उत्साह व ऊर्जा आती है। उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया गया है।