ऊना। थाना सदर के तहत संतोषगढ़ के एक युवक को जान से मारने की धमकी देने और उसका पीछा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शुभम रायजादा निवासी संतोषगढ़ ने बताया कि गत दिवस वह अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने के लिए एक दुकान पर गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी प्रियंकल निवासी गांव बहड़ाला और आशुतोष निवासी गांव मलाहत वहां पहुंचे और उसे ढूंढने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से तलाश किया। जब वह उनके हाथ नहीं लगा तो उन्होंने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं।
इतना ही नहीं, जब वह वहां से चला गया तो आरोपियों ने दो स्कॉर्पियो गाडिय़ों में गांव जनकौर तक उसका पीछा किया। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस थाना सदर ऊना में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार दानों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








