राजीव भनोट। ऊना
हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा चिंतपूर्णी के युवा नेता नितिश खन्ना को जिला ऊना युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाने पर भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
भाजपा मंडल चिंतपूर्णी से नीतीश खन्ना का जिला संगठन में जाना मंडल भाजपा को तो मजबूत करेगा, साथ ही विधायक बलबीर चौधरी को भी इसका फायदा होगा, क्योंकि इससे पहले यह युवा नेता विधायक के साथ कंधे से कंधा मिला कर चिंतपूर्णी में काम करता रहा है। इससे पहले नीतीश खन्ना ने चिंतपूर्णी में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी बहुत अच्छा काम किया है।
भाजपा मंडल चिंतपूर्णी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, ग्रामीण एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलबीर चौधरी, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर व भाजयुमो जिला अध्यक्ष कमल सैनी का इस नियुक्ति के लिए आभार जताया है।
भाजपा नेता निरंजन कालिया, केवल कालिया, दीप डढवाल, राजीव कालिया, अकी रत्तन, सुकृत सागर, देहरा जिला भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य सुमित पराशर ने नितिश खन्ना को बधाई देते हुए कहा कि वह पार्टी के एक कुशल कार्यकर्ता हैं तथा नितिश खन्ना के उपाध्यक्ष बनने से चिंतपूर्णी मंडल के सभी युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश खन्ना के सहयोग से जिला ऊना भाजयुमो मजबूत होगा। नीतीश खन्न्ना ने कहा कि वह इस दायित्व का पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।