नेक सिंह ठाकुर । चंबा
बुधवार को चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में कबड्डी अंडर 20 का ट्रायल लिए गए जिसमें चंबा जिले के कई लड़की और लड़कों ने भाग लिया बताते चलें कि यह ट्रायल हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा ऊना में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए लिया गया है। इस ट्रायल के अंतर्गत क्षेत्र के करीब 25 लड़कों ने भाग लिया
जिसमें से जिसमें से 14 लड़कों को ऊना में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चुन लिया गया वहीं लड़कियों की श्रेणी में करीब तेरह लड़कियों ने भाग लिया जिनमें से 12 लड़कियों को चुन लिया गया।
पुलिस मैदान बारगाह में होने वाले ट्रायल की पुष्टि चम्बा कबड्डी संघ के कोच भूव्नेश कटोच ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा 13-14 मार्च में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए जिला चंबा से चुने गए लड़की और लड़कियों को कबड्डी खेलने का मौका मिलेगा।उम्मीद करते हैं कि अंडर 20 राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चम्बा से चुने गए लड़के और लड़कियां भी अपना दमखम दिखाएंगे व चम्बा का नाम रोशन करेंगे।