मंडी। मंडी जिला में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उज्ज्वला समिति का गठन कर लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि समिति लाभार्थियों की पात्रता की पुष्टि और भौतिक सत्यापन की पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी ताकि योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र परिवारों तक ही पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 से गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे न केवल उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यह योजना वर्ष 2017 में प्रारंभ की गई थी और अब केन्द्र सरकार ने इसे उज्ज्वला 3.0 के रूप में विस्तारित किया है, जिससे अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक इसका लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत जिला के गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्य वंचना घोषणा पत्र प्रस्तुत कर आवेदन कर सकती हैं।





