17 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (smriti irani) रामपुर में होंगी। उनके स्वागत के लिए भाजपा महिला मोर्चा रामपुर पूरी तरह से तैयार है। इस बात की जानकारी महिला मोर्चा की अध्यक्षा बिशना भंडारी ने प्रैसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि रामपुर के लिए ये बड़ी बात है कि यहां के महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि वह शिरक्त कर रही है।
भंडारी ने कहा कि रामपुर राजनीतिक द्वष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ये ही कारण है कि केंद्र से महिला के रूप में एक बड़ा चेहरा रामपुर में आकर महिलाओं को संबोधित करेगा। इतना ही नहीं केंद्र की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को वह खुद यहां पर महिलाओं को जानकारी देेंगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को वह सुबह के करीब शिंगला हेलीपेड पहुंचेगी।
जहां से वह सीधे पाटबंगला मैदान पहुंचेगी। यहां पर वह महिला सम्मेलन को संबोधित करेगी। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा ने पूरी तैयारियां कर दी है। हर क्षेत्र की महिला इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर भाजपा जिला महासू की उपाध्यक्षा सुषमा मखैक, वीना परमार, वीना नेगी, आशा देवी, आशा मैहता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।