हिमाचल दस्तक। तिनबड़
उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत बड़ की प्रधान सुदर्शन देवी ने बीएमओ थुरल एवं सिविल अस्पताल जयसिंहपुर के सौजन्य से वैक्सीन कैंप का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल दगोह में किया।
इसमें जो भी लोग वैक्सीन के लिए कैंप में आए हुए थे, उन सभी को वैक्सीन दी गई। पंचायत प्रधान सुदर्शना देवी ने कैंप के आयोजन के लिए बीएमओ थुरल का आभार व्यक्त किया।
वैक्सीन कैंप में प्रधान सुदर्शना देवी, सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। कैंप के दौरान जयसिंहपुर सिविल हॉस्पिटल से डॉ. सनवीर, संजू एवं नीलम मौजूद रहीं।