मुंबई। ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने आज, 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर फैंस को सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी किया है। साथ ही मेकर्स ने यह भी बताया है कि फिल्म अब 22 जनवरी 2026 को नहीं, बल्कि एक नए डेट पर रिलीज होगी।
‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म से बॉलीवुड वरुण धवन का एक बेहद दमदार फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह एक युद्धभूमि पर जंग करते नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा है, बॉर्डर उसका फर्ज है और भारत उसका प्यार।
पोस्टर में वरुण युद्ध के मैदान में लड़ रहे एक सैनिक की तरह बेहद भावुक भाव में दिखाई दे रहे है। हाथ में बंदूक लिए, वह दुश्मनों की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्से का भाव है. वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्टर साझा करते हुए अपने किरदार के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘देश के फौजदार होशियार सिंह दहिया।
‘बॉर्डर 2’ की नई रिलीज डेट
‘बॉर्डर 2’ पहले 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह नई तारीख पर रिलीज होगी. मेकर्स ने वरुण धवन के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया है. पोस्टर के जरिए बताया गया है कि ‘बॉर्डर 2’ अब 22 जनवरी 2026 के बजाय 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘बॉर्डर 2’ की कहानी
जहां ‘बॉर्डर’ लोंगेवाला की लड़ाई की घटनाओं पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ 1999 में हुए कारगिल युद्ध पर आधारित है. 1999 की शुरुआत में, पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके घुसपैठ की और कारगिल जिले में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था.
‘बॉर्डर 2’ के क्रू और कास्ट
‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है. इस वॉर ड्रामा में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे बड़े कलाकार हैं. भूषण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने इसका निर्माण किया है.










