दशमी रावत। रोहड़ू
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसमें विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू से विजय चौहान व एलोद चौहान को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।
रोहड़ू की ग्राम पंचायत भलाडा के धारा गांव के अशोक डंडा को युवा कांग्रेस जिला शिमला प्रवक्ता चुना गया है। विजय चौहान चिडगांव के खशाधार गांव के निवासी हैं और इससे पूर्व पंचायत समिति सदस्य व युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रह चुके हैं।
एलोद चौहान चिडगांव की ग्राम पंचायत भंफड़ के मटवाणी गांव के निवासी हैं और इससे पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रह चुके हैं। ब्लॉक युवा कांग्रेस रोहड़ू में महासचिव पद पर रहे अशोक को अब जिला शिमला प्रवक्ता बनाया गया है।