हिमाचल दस्तक। जवाली
उपमंडल जवाली के अधीन लुधियाड पंचायत के तरसेम लाल (45) पुत्र नानक चंद निवासी की सांप के डंसने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरसेम लाल गुरुवार को अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा काट रहा था कि इसी दौरान उसको सांप ने काट लिया। इससे पहले कि परिजन उसको अस्पताल में ले जाते, उसकी मौत हो गई।
मृतक अपने पीछे दो लड़के, पत्नी व मां को छोड़ गया है। पंचायत प्रधान व पूर्व पंचायत प्रधान प्रवीणा देवी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।