नई दिल्ली। फॉक्सवैगन ने एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। फॉक्सवैगन की ओर से टाइगुन एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 14 अप्रैल 2026 को लॉन्च कर दिया गया है।

इसमें क्या है खास
इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड लोगो, कनेक्टिड टेल लाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्हील्स, नया इंटीरियर, बेहतर इंफोटेनमेंंट सिस्टम, बेहतर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइट, वेंटिलेटिड सीट, छह एयरबैग, 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, हिल होल्ड असिस्ट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

जानें इंजन की पावर
इसमें मौजूदा एक लीटर और 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। इसके एक लीटर पेट्रोल इंजन से 85 किलोवाट पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। और 1.5 लीटर के इंजन से 150 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को छह स्पीड मैनुअल, सात स्पीड डीसीटी और आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है।
क्या है इसकी कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 10.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.30 लाख रुपये है।










