ललित ठाकुर । पधर : द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वामन देव ठाकुर ने मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की।
जिसमें हुकम चंद चौधरी नगवाई, लेख राम ठाकुर सियून, हरि सिंह बागी, रामलाल झटिंगरी, अनिल कुमार बोचिंग, मिशु राम धरमेहड़, रति राम कथोग, कौशल्या देवी कुफरी, देवेंद्र कुमार देवरी और प्रवीण कुमार सांबल बिजनी को उपाध्यक्ष, भूप सिंह धरवाल उरला, गुलाब सिंह थलौट, संजय शर्मा नाउ, भागीरथ सकलानी घरोंन पंडोह, काहन सिंह थलटूखोड़, पदम् सिंह दयोरी, मीने राम नवलाय, फर्म देव चैहटीगढ़, रूप सिंह कुफरी हरीश कुमार चैहटीगढ़, विनोद कुमार त्रैला टिक्कर, और कालिदास शर्मा पधर को महासचिव, चंद्रशेखर ठाकुर सांबल बिजनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दलीप सिंह कुन्नू, लते राम घ्राण, धर्म चंद गवाली, रमेश चंद नसलोह, रतनदास बंबोला, रमेश चंद मट्ठानियुल, शिवचंद कटौला, मूलराज पदवाहन, जीवानंद सरौंझ,
हेमराज कटिंडी, प्रेम सिंह सिल्हबुधानी, मोहन सिंह रोपा, भीमदेव कटौला, शेर सिंह हणोगी, रमेश कुमार बथेरी, जगत राम टकोली, दामोदर दास औट, हरीश कुमार कुनू, हरि चंद भेलखट चुक्कू, सेवकराम कुन्नू, दुनीचंद टांडू, मिथुन शर्मा भटवाड़ी, टेक सिंह कोट खमराधा, गोविंद राम कुफरी, दुनी चंद द्रंग, परश राम नगवाई, सोहन सिंह रोपा और चंद्रशेखर ठाकुर पद्घर को सचिव नियुक्त किया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष वामन देव ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर सभी पंचायतों को तरजीह देते हुए कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चयन किया गया है। जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि सात नवंबर वीरवार को सामुदायिक भवन पधर में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित तमाम अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।