हिमाचल दस्तक। सुंदरनगर
व्यापार मंडल सुंदरनगर के नवनिर्वाचित प्रधान प्रवीण अग्रवाल द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्तियां करने सहित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई है।
बुधवार को यहां पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि संदीप कुमार बैक्टर को जोन-1 का तथा अनिल सूद को जोन-2 का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उपाध्यक्ष अमित शर्मा, परवीन कुमार खुल्लर व धर्मपाल अवस्थी को संगठन महामंत्री तथा नवीन महाजन को महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि रमेश सैणी, लेख राम शर्मा ( संजू पंसारी ) व इंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, विजय कुमार शर्मा को प्रचार सचिव, कमल किशोर को सहायक प्रचार सचिव तथा शिव कुमार भल्ला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा अदीप सोनी, जितेंद्र शर्मा, घनश्याम महाजन, प्रकाश शर्मा व स. गुरदयाल सिंह नामधारी सलाहकार बनाए गए हैं जबकि नरेंद्र गोयल, दर्शन सिंह खरबंदा व अश्वनी सैणी विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कार्यकारिणी सदस्यों में जगदेव पल्टा, संजय कुमार, वरूण सूद, सुमीत पठानियां, देवेश गुप्ता, सार्थक सेन, शिव कुमार, मनजीत सिंह नामधारी, दीपक शर्मा, ललित कुमार, निखिल मल्हौत्रा, भीष्म रहेजा, उमेश गुप्ता, हरीश कुमार, देवानंद, रजत सैणी, मोहन शर्मा, सुरेंद्र कुमार ढींगरा, राजेंद्र गुप्ता, अरुण सैणी, अमृत पाल सिंह, राेहित उप्पल, मोहित सोनी, पुनीत शर्मा, अक्षय कौशल, संजय गुप्ता,सन्नी आहूजा व दीपक कुमार कैला को शामिल किया गया है। इस अवसर पर महासचिव नवीन महाजन भी उनके साथ थे।