हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश में आने वाले तीन दिन भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 21 जून तक प्रदेश के 10 जिलो के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिला को छोड़कर सभी जिलों के लिए जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है। ऐसे में विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
मौसम विभान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है। 18 जून से 21 जून तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। प्रदेश के मैदानी व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।
प्रदेश में 24 जून तक बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। 21 से 24 जून तक प्रदेश के सभी भागों में हल्की बारिश होने के आसार है। पिछले कई दिनों हो रही बारिश से प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, लेकिन मॉनसून सीजन शुरू होने के कारण वातावरण में उमस पैदा हो रही है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तामपान जहां 5 से 6 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हुई हैं, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की बढ़़ोत्तरी दर्ज की गई है। प्रदेश में शुकवार को सबसे ज्यादाद तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया है। ऊना जिले में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के केलंग में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मनाली में न्यूनतम तापमान 12.6, सोलन में 17.3, धर्मशाला में 21.3, मंडी में 18.1, डलहौजी में 14.4 और चंबा में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कहां कितनी होगी बारिश
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश सुन्नी में दर्ज की गई है। सुन्नी में 43 मिलमीटर बारिश, राजगढ़ में 39, भुतंर में 35, सियोबाग में 25, नाहन में 21, पॉवंटा में 19, जोगिंद्रनगर में 18, मनाली में 17,संगड़ाह में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।