देहरादून : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मामूली विवाद में एक चौकीदार ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को लोहा लगा तीर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना जिले के कोटद्वार शहर के पास कण्वघाटी में कल हुई। कोटद्वार पुलिस थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला पर तीर चलाने वाले चौकीदार राम लाल को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल महिला रजनी देर्वी 35ी के मकान और रामलाल के नियोक्ता के प्लॉट की बाहरी दीवार एक दूसरे से मिली हुई है।
रजनी के इस दीवार पर कपड़े सुखाने को लेकर रामलाल ने आपत्ति की, जिसके बाद दोनों में मामूली कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि इससे क्रोधित होकर रामलाल अपना तीर कमान उठा लाया और उसने कथित रूप से लोहा लगा तीर महिला पर चला दिया। तीर सीधा रजनी की छाती में लगा और वह लहुलुहान हो गई।
रजनी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।