मोनिका बंसल, शिमला
राजधानी शिमला में बरसात के चलते लोगों को पानी की किल्लंत पेश आ रही है। बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में गाद की शिकायत ज्यादा आ रही हैं। जिसके चलते शहर को मिलने वाले पानी की सप्लाई पर असर पड़ रहा हैं। शहर में लगभग एक सप्ताह से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं। गुरूवार को भी गिरी परियोजना से शहर को 7.79 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई हैं। जबकि यहां से हर रोज 20 एमएलडी पानी की क्षमता हैं। तो वहीं शहर को भी लगातार तीसरे दिन कम पानी मिला हैं। स्थानिय लोगों की माने तो लोगों को कुछ क्षेत्रों में मटमेला पानी आ रहा है तो कहीं पानी की सप्लाई ही नहीं हो पा रही हैं। जिसके चलते लोगों को पिने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा हैं। पानी में गाद आने से पानी की पंपिंग प्रभावित हैं।
शहर में पानी की सप्लाई अब चौथे दिन हो गई है। मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की वजह से पेयजल परियोजनाओं में गाद आ गई
है। 2 बड़ी पेयजल परियोजना,ं गुम्मा और गिरी का पानी फिर मटमैला हो गया है। सबसे ज्यादा पानी सप्लाई इन्हीं परियोजनाओं से होता है।
कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर सुमित सूद ने बताया कि लगातार बारिश होने से गिरि और गुम्मा में गाद आ गई है। जिस कारण पंपिंग में परेशानी हो रही है।
पिने के पानी को उबाल कर पिए
जल निगम प्रबंधन ने शहर के लोगों से अपील की है कि बरसातों में पानी से होने वाले रोगों से बचने के लिए पानी को उबाल कर पिए ।पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबालने की सलाह दी है। पानी मटमैला होने से कई जल जनित बीमारियां हो सकती हैं।