रमेश शर्मा। रामपुर बुशहर
रामपुर में काफी लंबे समय बाद बुधवार देर शाम खूब बारिश हुई। बारिश होने से लोगों ने भी गर्मी से राहत की सांस ली है।
उधर इस वर्षा से बागवानों को भी सेब की फसल में फायदा मिलेगा। वर्षा से सेब के फल का आकार बढऩे में मदद मिलती है।