हिमाचल दस्तक। शिमला
प्रदेश में शुक्रवार से मौसम के खराब होने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के निचले क्षेत्रों में जहां बारिश की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। इससे प्रदेश के तापमान में एक बार फिर से गिरावट हो सकती है और प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इसके बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है।
वहीं वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम साफ बना रहा। दिनभर धूप खिलने मौसम सुहावना बना रहा। जबकि सुबह और शाम के समय लोगों को रूखी ठंड का झेलनी पड़ रही है। हालांकि बुधवार को भी प्रदेश में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।