शिमला:
प्रदेश में 20 और 21 फरवरी को भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई और लोगों को खास एहतियात बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के निचले एवं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऊपरी क्षेत्रों में भी बारिश व बर्फबारी के आसार हंै। हालांकि ऊपरी क्षेत्रों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश में 25 फरवरी तक मौसम के मिजाज सख्त रहेंगे। हालांकि कुछ दिनों से खिल रही अच्छी धूप से जहां लोगों को ठंड से राहत मिली थी। अब फिर से ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। वीरवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे, लेकिन कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं गई है।
तापमान में भी हल्की गिरावट आना शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों के लिए मुश्किलें फिर से शुरू होने लगी है। वीरवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले के केलंग में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान -4.1 दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान बिलासपुर जिलें के बरठीं में दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।