शिमला। प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन पूरे प्रदेश में अच्छी धूप खिलने की संभावना है। हालांकि 25 जनवरी को प्रदेश के मध्यम एवं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम के खराब होने का अनुमान है।
इसके बाद फिर दो दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं प्रदेश में धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से दिन के समय तो जरूर राहत मिली है, लेकिन रात के समय ठंड का प्रकोप अभी भी अपना कहर बरपा रही है।
प्रदेश के कई शहरों में जहां पारा माइनस में चल रहा है तो वहीं राजधानी शिमला सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री के आसपास है। बुधवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति के केलंग में दर्ज किया गया। यहां का न्यनूतम तापमान -14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज किया गया है।
यहां का अधिकत तापमान 23.0 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पिछले दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश में अभी भी कई सड़के बंद है जिसके कारण कई क्षेत्रों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप है।