– राज्य में 11 सितम्बर तक मौसम खराब
– कुछ ही स्थानों पर होगी बारिश
– मौसम विज्ञान केन्द्र ने लगाया पूर्वानुमान
वरिष्ठ संवाददाता, टेकचंद वर्मा, शिमला
हिमाचल प्रदेश में अगामी दिनों के दौरान मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र की माने तो राज्य में 11 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मगर उक्त अवधि के दौरान राज्य के कुछ ही स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य में सोमवार को भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था। राज्य के कई स्थानो ंपर फ्लैश फ्लड़ के खतरे का भी अलर्ट जारी किया गया था। मगर प्रदेश में उतनी बारिश नहीं हुई, जितना मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा अलर्ट जारी किया गया था। दिन के समय प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। पहाडों पर भी दिन के समय धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढोतरी दर्ज की गई है।
प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान मानसून कमजोर बना रहा। राज्य के कुछ ही स्थानों पर बारिश हुई है। धर्मशाला में 37, डलहौजी में 23, पालमपुर में 12, तीसा में सात, बैजनाथ में 5, बिलासपुर व चम्बा में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम साफ बना रहा। बारिश कम होने से तापमान में अब उछाल आने लगा है। अगामी दिनों के दौरान तापमान में ओर बढोतरी आने की सभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 11 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। मगर उक्त अवधि के दौरान राज्य के कुछ ही स्थानों पर बारिश होगी। उन्होंने कई स्थानों पर अगामी 5 से 6 दिनों के दौरान तेज बारिश होने के भी आसार है।