अर्की। शहनाज़ भाटिया
उपमंडल अर्की में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सरकार व उपायुक्त सोलन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की सही से पालना की जा रही है या नही। इस का जायजा लेने आज सोलन पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा अर्की पुलिस थाना सहित बाजारों के औचक निरक्षण किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा लगाए गए नाकों व पुलिस जवानों की सुरक्षा व्यवस्था सहित लोगों से कर्फ्यू की पालना करवाने जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अर्की थाना पुलिस के प्रभारी ओमप्रकाश सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ भी ठप थपाई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को क्षेत्र के लोगों से कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन करवाने के निर्देश भी दिए गए। ताकि 6 दिनों के लॉक डाउन को सफलता मिल सके।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज उपायुक्त सोलन के दिशानिर्देशनुसार अर्की का निरीक्षण किया गया व सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उन्हें निर्देश दिए कि सभी कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए लोगों का भी सहयोग करें। उन्होंने लोगों से कोविड 19 के नियमों की पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए अगर जरूरी काम ही है तो ही बाहर निकले और मास्क का प्रयोग करे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।








