अशोक ठाकुर। इंदौरा
वैश्विक महामारी ने जहां पूरे भारत में अपना कहर बरपाया हुआ है, वहीँ हिमाचल प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। आए दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इसके चलते रविवार को वन मंत्री राकेश पठानिया, सीएमओ गुरदर्शन सिंह अपनी टीम सहित व्हाइट मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बुंगल (पंजाब) पहुंचे व अस्पताल के चेयरमैन स्वर्ण सलारिया से मिले।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल के कोरोना मरीजों के लिए 150 बेड रिजर्व किए गए हैं। वहीँ स्वर्ण सलारिया ने बताया कि पंजाब के मरीजों के लिए 250 बेड रिजर्व रखे हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना मरीजों का इलाज स्पेशलिस्ट डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है।