हेल्थ। तरबूज से लेकर अंगूर तक, कई फल पाचन पर भार डालते हैं और सर्दी-जुकाम का कारण बन सकते हैं। समझें पूरा विज्ञान और सुरक्षित विकल्प। सर्दियों में मौसम ठंडा होने के साथ ही शरीर का डाइजेस्टिव सिस्टम भी थोड़ा सुस्त पड़ जाता है। ऐसे में हर तरह का फल शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ फल ठंडी तासीर और अधिक पानी की मात्रा के कारण पाचन पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू, गैस और अपच की परेशानी बढ़ जाती है।
किन फलों से सर्दियों में दूरी बनाना बेहतर है?
1. तरबूज, खरबूजा और खीरा– ये सभी फल शरीर में ठंडक बढ़ाते हैं। सर्दियों के कमजोर पाचन तंत्र को इन्हें पचाने में परेशानी हो सकती है। इनकी अधिक पानी वाली प्रकृति शरीर का तापमान कम कर देती है, जिससे गैस, अपच और बलगम बढ़ सकता है।
2. अनानास – सर्दियों में ज्यादा अनानास खाने से— गले में खराश मुंह में छाले, एलर्जी, बलगम बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो यह पौष्टिक फल है, लेकिन ठंड में इसे पचाना शरीर के लिए कठिन हो जाता है।
3. केला – केला बलगम बढ़ाने के लिए जाना जाता है। सर्द मौसम में कई लोगों को सुबह केला खाने के बाद भारीपन और सुस्ती महसूस होती है।
इसलिए ठंड के मौसम में इसकी मात्रा सीमित रखनी चाहिए।
4. अंगूर– अंगूर की तासीर ठंडी होती है और इसमें पानी और शुगर दोनों अधिक होते हैं। सर्दियों में इसे ज्यादा खाने से खांसी-जुकाम की संभावना बढ़ जाती है और पाचन भी प्रभावित हो सकता है।
तो सर्दियों में कौन से फल आपके लिए सबसे बेहतर हैं?
सर्दियों में ऐसे फल चुनें जो इम्यूनिटी बढ़ाएं और शरीर को ऊर्जा दें। इनमें शामिल हैं :
सेब – फायबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
संतरा – विटामिन C का बेहतरीन स्रोत
अमरूद – इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
अनार – खून बढ़ाता है और ऊर्जा देता है
कीवी – एंटीवायरल गुण और हाई विटामिन C
ये फल शरीर को जरूरी गर्मी, विटामिन्स और एनर्जी देते हैं, जिससे सर्दियों में होने वाले संक्रमणों से बचाव होता है।
सर्दियों में पाचन क्यों बिगड़ता है?
ठंड के मौसम में शरीर खुद को गर्म रखने के लिए ऊर्जा बचाता है, जिसके कारण मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। धीमा मेटाबॉलिज्म लाता है— गैस, कब्ज, ब्लोटिंग, अपच जैसी दिक्कतें।
कैसे रखें डाइजेशन ठीक?
रोज थोड़ी एक्सरसाइज करें, गर्म पानी पीते रहें, फाइबर और मौसमी फल खाएं