हिमाचल दस्तक। पालमपुर
नगर निगम पालमपुर के रामचौक में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र लगभग 35 साल के करीब थी तथा वह शाहपुर की रहने वाली थी।
यह यहां किराए के कमरे में रह रही थी। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि रामचौक के पास महिला का शव एक कमरे में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं शक के आधार पर कुछ लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कमरे में भी कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।