अंब। संतोष कौशल
थाना अंब के तहत धंधड़ी में 30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर महिला की सेहत में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक धंधड़ी निवासी मोनिका रानी ने मंगलवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर महिला का उपचार जारी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।