तिनबड़: सुभाष धीमान।
तिनबड़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड लंबा गांव की ग्राम पंचायत दगोह में महिलाओं को किया सम्मानित। ग्राम पंचायत दगोह के प्रधान राजीव राणा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को ग्राम पंचायत दगोह में लगभग 50 महिलाओं को ममेंटो देकर सम्मानित किया। जिसमें सभी महिला मंडलों को, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आशा वर्कर, दिशा वर्कर, स्कूल की अध्यापिकाओं एवं सभी महिला वार्ड सदस्यों सहित अन्य सभी प्रकार की सेवाएं दे रही महिलाओं को सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाएं मौजूद रही। इसके अतिरिक्त प्रधान राजीव राणा ने अपने प्रधान बनने के बाद गांव में जितनी भी बेटियां पैदा हुई है। उनके परिवार को ₹5100,₹5100 की एफडी बनाकर भेंट की एवं जिन गरीब परिवारों की बेटीयों की शादी हाल ही में है उन्होंने भी ₹5100,₹5100 की राशि भेंट स्वरूप प्रदान की प्रधान राजीव राणा ने यह राशि अपने मानदेय से गरीब परिवारों को भेंट स्वरूप प्रदान की।