यू-टयूब पर रिलीज होने के बाद डेढ़ लाख लोगों ने सुना गाना, अपनी बेबाक शायरी के चलते पहले से ही यू-टयूब पर चर्चित हैं शांता नालागढिय़ा, पिंड चलदा बर्थडे यार दा नी चंडीगढ़ सहेली डीकदी ने शांता के हुनर को दिए पंख
हरीश शर्मा। नालागढ़ : अपनी बेबाक शायरी के चलते लंबे समय से यू-टयूब और फेसबुक पर चर्चित राईटर शांता नालागढिय़ा का बर्थडे सांग लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। यू-टयूब पर रिलीज होने के बाद उनके लिखे बर्थडे सांग को डेढ़ लाख लोगों ने सुना है। इंडियन आर्मी, देश के हालातों, डीलज-पैट्रोल की कीमतों, नोटबंदी और डाईबर भाईयों के लिए शायरी लिखने वाले शांत नालागढिय़ा पहले ही किसी परिचय का मौहताज नहीं था। लेकिन अब उनके लिखे गाने ने लोगों के दिलों में जगह बनाकर उन्हें नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है।
नालागढ़ के छोटे से गांव खिलियां नगर के रहने वाले शांता नालागढिय़ा अब तक 3 हजार से अधिक शेयर व गाने लिख चुके हैं। गरीब परिवार से संबंध रखने और एक टांग से विक्लांग शांता में लेखन की प्रतिभा कूट कूट कर भरी है। गरीबी के चलते जब उन्हें कोई मंच नहीं मिला तो उन्होंने फेसबुक को अपना मंच बनाया और अपनी ही आवाज में अपनी लिखी शायरी को लोगों तक पहुंचाया। शांता नालागढिय़ा के लिखे और अपनी आवाज में गाये गाने फौजी पुछदा देश दा मेरे चंगे दिन कद ओने ने, सच्चियां गल्लां, डरैवरां आले दुख दर्द, दिल्ली की गद्दी पर बैठा बाप तुम्हारा मोदी है खूब चर्चित और वॉयरल हुए थे।
सोशल मीडिया ने शांता के हुनर को एक नया मंच दिया और उनके लेखन की गूंज आज बर्थडे सांग के रूप में सब के दिलों पर गूंज रही है। पिंड चलदा बर्थडे चलदा यार दा, चंडीगढ़ सहेली डीकदी ने यूथ यू-टयूब पर रिलीज होने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी हैं। गाने को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देखा है और शांता नालागढिय़ा की कलम के हुनर को तब्बजो दी है।