चंद्रमोहन चौहान। ऊना
बुशू खेल संघ जिला ऊना (Bushu Sports Association Una) की बैठक रविवार को आईटीआई ऊना में आयोजित हुई। बैठक के दौरान बुशू खेल संघ जिला ऊना की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से यशपाल सिंह रायजादा (Yashpal Raizada) को जिला अध्यक्ष (District President) नियुक्त किया गया।
इसके अलावा राजन शर्मा, संजय व अनुज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रणेश वीर सिंंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं डॉ. मुनीष राणा व विशाल वशिष्ठ को महासचिव, सुशील कुमार व कुलविंद्र सिंह को सहसचिव, राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, डॉ. सुमित शर्मा व जसवीर सिंह को संगठन सचिव चुना गया।
इसके अलावा सचिन रूगटा, दीपक शारदा, रजनी बाला, संतोष कुमारी को तकनीकी सचिव नियुक्त किया गया। वहीं प्रेस सचिव अजय कटारिया व दर्शन सैनी को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह रायजादा ने कहा कि बुशू खेल के प्रचार व प्रसार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने के लिए जल्दी ही जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।