देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं.
वहीं, वहीं, हिमाचल में मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में बारिश होने की बात कही है. प्रदेश में कल यानि 24 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा. वहीं इस दौरान कहीं तेज तो कहीं कम बारिश की बात कही गई है.
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| शिमला | 25°C | 16°C |
| सोलन | 30°C | 21°C |
| हमीरपुर | 32°C | 23°C |
| मंडी | 31°C | 19°C |
| बिलासपुर | 36°C | 25°C |
| ऊना | 36°C | 25°C |
| कांगड़ा | 33°C | 23°C |
| सिरमौर | 29°C | 21°C |
| कुल्लू | 32°C | 19°C |
| चंबा | 32°C | 20°C |
| किन्नौर | 25°C | 13°C |
| लाहौल-स्पीति | 24°C | 12°C |
लाहौल-स्पीति में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर और उना में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.





