Thursday, August 13, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home himachal

पंचायतों में युवाओं का जलवा : कहीं 22 साल की कॉलेज छात्रा बनी प्रधान, कहीं एमए-एलएलएम युवाओं ने संभाली कमान

Tarun choudhary by Tarun choudhary
May 29, 2026
in himachal, शिमला, हिमाचल
0
पंचायतों में युवाओं का जलवा : कहीं 22 साल की कॉलेज छात्रा बनी प्रधान, कहीं एमए-एलएलएम युवाओं ने संभाली कमान

गांव की सरकार में नई पीढ़ी की एंट्री, पढ़े-लिखे युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

गांव की सरकार में नई पीढ़ी की एंट्री, पढ़े-लिखे युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को 1276 पंचायतों में मतदान हुआ और देर रात कई पंचायतों में नई तस्वीर सामने आई। इस बार चुनावी नतीजों में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि गांव की सरकार की कमान बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं के हाथों में पहुंचती दिखी। कई पंचायतों में 22 से 25 साल की युवतियां और युवा प्रधान चुने गए हैं। कोई यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा है, कोई न्यायिक सेवाओं का सपना देख रहा है, तो कोई पढ़ाई पूरी कर गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है।

Related posts

Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

August 12, 2026
केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

August 12, 2026

22 साल की तारादेवी बनीं सबसे युवा प्रधान

शिमला जिला के ठियोग विकास खंड की नहौल पंचायत में 22 साल की तारादेवी निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं। उनका जन्म 2004 में हुआ और वे अभी इग्नू शिमला से सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। परिवार में पहले कभी किसी ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन पंचायत में महिला सीट आरक्षित होने के बाद गांव वालों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए आगे किया। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी तारादेवी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वे कहती हैं कि शपथ लेने के बाद घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगी और पंचायत के सम्पूर्ण विकास पर काम करेंगी।

23 साल के इंद्र सिंह ने संभाली सरपारा पंचायत की कमान

रामपुर ब्लॉक की सरपारा पंचायत में 23 साल के इंद्र सिंह प्रधान बने हैं। उन्होंने करीब 70 वोटों से जीत दर्ज की। इंद्र सिंह ने अंग्रेजी विषय में एमए किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वे गांव की राजनीति में नई सोच के साथ उतरे हैं। उनका कहना है कि पंचायत में खराब रास्तों की हालत सुधारना, टॉयलेट की सुविधा बढ़ाना और लोगों के लिए रेन शेल्टर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

चौगान पंचायत में आंचल की बड़ी जीत

शिमला जिला के कोटखाई विकास खंड की चौगान पंचायत में 23 साल की आंचल ने 160 वोटों से जीत दर्ज कर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने संजौली कॉलेज से अंग्रेजी में मास्टर्स की पढ़ाई की है। उनके पिता बागवानी से जुड़े हैं, जबकि छोटा भाई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। आंचल छात्र राजनीति में एबीवीपी से जुड़ी रहीं और पढ़ाई के बाद शिमला में निजी क्षेत्र में नौकरी भी की। पंचायत चुनाव में महिला सामान्य सीट आरक्षित होने पर गांव वालों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। आंचल कहती हैं कि उनकी पंचायत नई बनी है और यहां पंचायत भवन, डिस्पेंसरी, पक्के रास्ते और स्ट्रीट लाइट जैसी मूल सुविधाओं की कमी है। अब उनकी प्राथमिकता इन्हीं सुविधाओं को गांव तक पहुंचाना है।

लॉ ग्रेजुएट ऋचा शर्मा, आठवीं कक्षा से था राजनीति का शौक, अब बनीं प्रधान

ठियोग ब्लॉक की शड़ी जोधपुर पंचायत से 24 साल की ऋचा शर्मा प्रधान बनी हैं। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में 108 वोटों से जीत दर्ज की। ऋचा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की है और मास्टर्स भी किया है। फिलहाल वे न्यायिक सेवाओं की तैयारी कर रही हैं। उनके परिवार का अपना कारोबार है और भाई-बहन भी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। ऋचा बताती हैं कि उन्हें आठवीं कक्षा से राजनीति में रुचि थी। अब प्रधान बनने के बाद उनकी प्राथमिकता इलाके की पानी की समस्या दूर करना, खराब रास्तों को सुधारना और महिलाओं व युवतियों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू करना है, ताकि वे घरों तक सीमित न रहें।

यूजीसी नेट की तैयारी कर रहीं पाखी शर्मा बनीं प्रधान

चौपाल की लिंगजार पंचायत में 25 साल की पाखी शर्मा 54 वोटों से जीतकर प्रधान बनी हैं। उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में मास्टर्स किया है और फिलहाल यूजीसी नेट की तैयारी कर रही हैं। उनके पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। पाखी कहती हैं कि पंचायत में लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करना और गांवों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। खराब रास्तों और विकास कार्यों पर भी वे विशेष ध्यान देना चाहती हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: himachal Dastak newsHimachal village electionHimachal youth leadersKotkhai panchayat electionPanchayat Election Himachal PradeshShimla panchayat newsTaradevi pradhanwomen pradhan Himachalyoung pradhan Himachal
Previous Post

हिमाचल पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हुआ 80 फीसदी मतदान

Next Post

प्रदेश के जंगल धधके : 43 दिनों में 258 आग की घटनाएं, हजारों हेक्टेयर वन भूमि राख

Next Post
प्रदेश के जंगल धधके : 43 दिनों में 258 आग की घटनाएं, हजारों हेक्टेयर वन भूमि राख

प्रदेश के जंगल धधके : 43 दिनों में 258 आग की घटनाएं, हजारों हेक्टेयर वन भूमि राख

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

सिरमौर के पझौता में भीषण अग्निकांड, परिवार ने भागकर बचाई जान

सिरमौर के पझौता में भीषण अग्निकांड, परिवार ने भागकर बचाई जान

4 months ago
ऊना के संतोषगढ़ में व्यवसायी पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में हमलावर भागे, मामला दर्ज

ऊना के संतोषगढ़ में व्यवसायी पर फायरिंग, जवाबी फायरिंग में हमलावर भागे, मामला दर्ज

5 years ago
शिलादेश के थलाथर में दो मकान जल कर राख, 2 परिवारों के 12 सदस्य बेघर

शिलादेश के थलाथर में दो मकान जल कर राख, 2 परिवारों के 12 सदस्य बेघर

5 years ago
अमृतसर में पाकिस्तान निर्मित दो हैंड ग्रेनेड बरामद, तीन गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान निर्मित दो हैंड ग्रेनेड बरामद, तीन गिरफ्तार

4 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा
    • केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
    • गणपति उत्सव : इस बार नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन, मिट्टी के बदले रखी जाएगी धातु की प्रतिमा

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    Kangra : नूरपुर में नशा तस्करों पर शिकंजा, डेढ़ किलो चरस के साथ आरोपी दबोचा

    August 12, 2026
    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    केलांग : जनजातीय मेले में पहुंचना हुआ आसान! केलांग से चलेंगी स्पेशल बसें, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

    August 12, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In