स्वारघाट : राजेन्द्र ठाकुर।
उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत तनवौल के चेली गांव से 21 फरवरी को लापता हुए कश्मीर सिंह पुत्र प्रकाश चन्द को स्वारघाट पुलिस ने 11 दिन बाद हरियाणा के जगाधरी से सही सलामत ढूंढने में सफलता हासिल की है। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि चेली गांव का युवक कश्मीर सिंह 21 फरवरी को शाम के वक्त घर से अचानक गायब हो गया था।जिसे परिजनों ने हर जगह ढूंढ लिया था।थक हार कर पुलिस थाना स्वारघाट में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी साथ ही आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा के पास भी सहायता की गुहार लगाई थी।
स्थानीय पुलिस ने भी दिन रात मेहनत कर युवक को हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में स्थित ढींगरा होटल से सही सलामत ढूंढ लिया है। पुलिस ने लापता युवक कश्मीर सिंह को उसके परिजनों को सौंप दिया है। पीड़ित परिवार ने स्वारघाट पुलिस तथा रणधीर शर्मा का आभार व्यक्त किया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट बलवीर सिंह ने बताया कि चेली गांव से लापता युवक को हरियाणा के जगाधरी के होटल ढींगरा से सही सलामत ढूंढ कर परिजनों के हवाले कर दिया है।