Wednesday, April 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home टॉप न्यूज़

युग हत्याकांड: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी हिमाचल सरकार

हाईकोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं हिमाचल सरकार, सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी दाखिल

vikas chauhan by vikas chauhan
September 23, 2025
in टॉप न्यूज़, ब्रेकिंग न्यूज़, मुख्य ख़बरे, शिमला, हिमाचल
0
युग हत्याकांड: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी हिमाचल सरकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित मासूम युग हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट के ताज़ा फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त महाअधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि निचली अदालत ने तीनों आरोपियों तेजिंद्र पाल, चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी को सजा-ए-मौत सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने दो दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया और तीसरे को बरी कर दिया। सरकार इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करेगी।

अतिरिक्त महाअधिवक्ता ने कहा कि निचली अदालत द्वारा दी गई फांसी की सजा का हाईकोर्ट द्वारा पुष्टि करना आवश्यक था, लेकिन अब कोर्ट ने तेजिंद्र पाल को बरी कर दिया है और चंद्र व विक्रांत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। जबकि तीनों के खिलाफ सबूत समान थे और अपहरण से लेकर हत्या तक तीनों की भूमिका बराबर थी। तेजिंद्र पाल की गाड़ी का इस्तेमाल अपहरण में हुआ, और 48 घंटे तक तीनों आरोपी लगातार आपस में संपर्क में रहे। सरकार इस आदेश से पूरी तरह असंतुष्ट है और सुप्रीम कोर्ट में निचली अदालत का फैसला लागू करवाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि आज आए फैसले में हिमाचल हाईकोर्ट की खंडपीठ न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति राकेश कैंथला ने दोषियों चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी की फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि दोनों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक जेल में ही रहना होगा। वहीं तीसरे आरोपी तेजिंद्र पाल सिंह को आरोपों से बरी कर दिया गया। अदालत ने कहा कि इस मामले में फांसी की सजा बरकरार रखना संभव नहीं है।

बता दें कि 6 सितम्बर 2018 को शिमला की जिला एवं सत्र अदालत ने इस मामले को “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” की श्रेणी में मानते हुए तीनों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी। अदालत ने माना था कि आरोपियों ने मासूम युग को अमानवीय यातनाएं देकर बेरहमी से हत्या की और फिरौती की रकम मांगने की कोशिश की।

Related posts

किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

April 14, 2026
बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

April 14, 2026

मामला जून 2014 का है, जब शिमला के रामबाजार से चार वर्षीय मास्टर युग का अपहरण हुआ था। पड़ोस में रहने वाले तीनों आरोपियों ने फिरौती के लिए युग का अपहरण किया और पिता से साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की। रकम न मिलने पर मासूम को बर्बर यातनाएं देने के बाद उसके शरीर पर पत्थर बांधकर पानी की टंकी में फेंक दिया गया। अगस्त 2016 में शहर के भराड़ी स्थित पेयजल टैंक से युग का कंकाल बरामद हुआ। जांच सीआईडी को सौंपी गई, जिसने ठोस सबूतों के आधार पर आरोप पत्र दाखिल किया। दस माह चले ट्रायल के बाद निचली अदालत ने 2018 में तीनों को फांसी की सजा सुनाई थी।

इधर, हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद युग के परिजनों ने गहरी नाराजगी जताई है। युग के पिता विनोद गुप्ता ने कहा कि 11 साल बीतने के बाद भी बेटे को न्याय नहीं मिला। दो दोषियों की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलकर औऱ एक को बरी करने के फैसले ने हमें और पीड़ा दी है। हमारी यही मांग है कि दोषियों को फांसी दी जाए। हम भी सुप्रीम कोर्ट जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: against High Court verdictmoveSupreme CourtYug murder case: Himachal_government
Previous Post

सोलन: पेयजल समस्या को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Next Post

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘देश में फैली बेरोजगारी का सीधा रिश्ता वोट चोरी से’

Next Post
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘देश में फैली बेरोजगारी का सीधा रिश्ता वोट चोरी से’

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- 'देश में फैली बेरोजगारी का सीधा रिश्ता वोट चोरी से'

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

टेक राम ठाकुर बने होटलियर एसोसिएशन के चेयरमैन

टेक राम ठाकुर बने होटलियर एसोसिएशन के चेयरमैन

4 years ago
Last day of Ramlila stage, Ram killed Ravana

रामलीला मंचन का अंतिम दिन, राम ने किया रावण का वध

7 years ago
जयसिंहपुर-लंबागांव में निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

जयसिंहपुर-लंबागांव में निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

5 years ago
आपदा प्रभावित पंचायतों में रफ्तार पकड़ेगा सड़कों का पुनर्निर्माण, 15वें वित्त आयोग के फंड से सुधरेंगे हालात

आपदा प्रभावित पंचायतों में रफ्तार पकड़ेगा सड़कों का पुनर्निर्माण, 15वें वित्त आयोग के फंड से सुधरेंगे हालात

7 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू
    • बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव
    • दियोटसिद्ध चैत्र मेला संपन्न, 12 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

    किन्नौर : राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए जारी होंगे दस करोड़ रुपये : CM सुक्खू

    April 14, 2026
    बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

    बद्दी में प्रवासी युवक की हत्या, खेत में मिला शव

    April 14, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In