ललित ठाकुर। पधर
द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफरी से संबंध रखने वाले मनोज ठाकुर को युवा मोर्चा जिला मंडी का महामंत्री बनाया गया है। मनोज ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
मनोज ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद रामस्वरूप शर्मा, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सेन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश वालिया, भारतीय जनता पार्टी द्रंग मंडल अध्यक्ष दलीप ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के समस्त युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।
मनोज ठाकुर ने कहा कि जिस सहयोग और स्नेह से मुझे यह दायित्व मिला है, उम्मीद है कि मैं आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगा।