हिमाचल दस्तक। जोगिंद्रनगर
15 अगस्त तक चलने वाले अमृत महोत्सव अभियान (Amrit Mahotsav Campaign) के तहत जोगिंद्रनगर नगर परिषद (Municipal Council Jogindernagar) के वार्ड नंबर 4 में वार्ड नंबर 4 की पार्षद शिखा की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अनुसंधान संस्थान आईएफएम जोगिंद्रनगर उज्ज्वल शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मेघना ठाकुर, आरओ जोगिंद्रनगर राजकुमार एवं फॉरेस्ट गार्ड सपना एवं चिराग बहल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान वार्ड नं. 4 की बहुत से महिलाओं द्वारा पौधरोपण में बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। कार्यक्रम बारे जानकारी देते हुए मेघना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए गए पौधरोपण अभियान के तहत जिस प्रकार से हर वार्ड में 91 पौधे रोपित किए जा रहे हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड नं. 4 में सभी महिलाओं द्वारा मिलकर 91 पौधे रोपित किए गए।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा एक पौधा बेटी के नाम कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी महिलाएं एक पौधा जरूर लगाएं व पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।