राजीव भनोट। ऊना
जिला ऊना आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से जिला आयुर्वेदिक कार्यालय ऊना में संपन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. नरेश शर्मा को अध्यक्ष, डॉक्टर जगजीत देहल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. शशि कौंडल को उपाध्यक्ष, डॉ. भारत भूषण को महासचिव, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर विवेक को सह सचिव चुना गया। डॉक्टर संजीव पठानिया को प्रेस सचिव, डॉक्टर अमन सोंखला व डॉक्टर रोहित चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्यों में डॉक्टर विनय, डॉक्टर अतुल, डॉक्टर रमणीक, डॉक्टर इत्ती, डॉक्टर संजीव धीमान को लिया गया है। सलाहकार में डॉक्टर विजय ठाकुर, डॉक्टर मनीषा, डॉ. राजकुमार को ऑडिटर, डॉक्टर नवीन कौंडल को संगठन मंत्री बनाया गया है।
राज्य प्रतिनिधि के रूप में डॉ. सुखदेव, डॉ. अरविंद, डॉ. संजीव कौशल, डॉक्टर परमजीत नंदा, डॉक्टर नरेंद्र को चुना गया। जिला आयुर्वेदिक मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव के सर्वसम्मत होने वाले पदाधिकारियों की जानकारी प्रेस सचिव डॉ. संजीव पठानिया ने देते हुए बताया कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेगी। वहीं सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत करने का काम भी किया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने कहा कि सभी चिकित्सक एकजुटता के साथ काम कर अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करें, लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि संगठन के नाते हम जहां सरकार से अपनी मांगों को उठाएंगे, वहीं अपने कार्य को भी लगन के साथ करेंगे।