अमित सूद,जोगिंदर नगर। जोगिंदर नगर भाजपा के दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला कार्यकारिणी में अहम पद सौपें जाने से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि हाल ही में जोगिंदर नगर के भगीरथ धरवाल को भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री और रोशन लाल ठाकुर को जिला कोषाध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
इस पूर्व भगीरथ धरवाल जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष और रोशन लाल ठाकुर पूर्व जिला सचिव भाजपा व मंडल भाजपा भूतपूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर अपनी सेवायें प्रदान कर चुके हैं। अपने इस चयन के लिए दोनों भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद रामस्वरूप शर्मा सहित उन सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से उनका चयन सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि वे अपने पद का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगें और भविष्य में भी पार्टी की सेवा करते रहेंगें।