राजेंद्र ठाकुर। स्वारघाट
भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य, पूर्व वन मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी रामलाल ठाकुर ने शनिवार को ग्राम पंचायत तंबौल के स्योता वन में वन महोत्सव मनाया। इस मौके पर करीब 165 पौधे रोपित किए गए।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि वन हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता संजय गांधी ने देश में वनों की प्रासंगिकता पर जोर दिया था, उनसे मेरे व्यक्तिगत संबंध भी थे तो जब भी मेरी मुलाकात संजय गांधी से होती थी, वह जनसंख्या नियंत्रण और वन वृद्धि, स्वच्छ व स्वस्थ भारत और सामाजिक कुरीतियों पर बहुत जोर देते थे।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि दुख की बात यह है कि वन संरक्षण के लिए कैंपा अधिनियम 2004 में बनाया गया था, उसमें भी अभी केंद्र सरकार के पास करीब 45 हजार करोड़ रुपये पड़े हैं, जो वनों पर अभी भी खर्च नहीं हो पा रहे हैं। इस मौके पर चीड़, हरड़, बहेड़ा, आमला आदि किस्मों के पौधे रोपे गए।
इस मौके जिला परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी अध्यक्ष अमरजीत बंगा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान, देवी राम ठाकुर, निक्का राम ठाकुर, कृष्ण लाल ठाकुर, पुरषोत्तम महाजन, श्याम लाल चौधरी, मदन ठाकुर और युवक मंडल शिव घाटी बनेर और युवक मंडल नाल चेली तंबौल के अध्यक्ष मोहन लाल, सुनील कुमार व पवन, नरेंद्र, नरेश रूप लाल व अन्य लोग मौजूद थे।