हिमाचल दस्तक। नाहन
जिला सिरमौर भाजपा के द्वारा नाहन सर्किट हाउस में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व कालिक विस्तारक अक्षय भरमौरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि इस जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा की गई।
बैठक मैं पिछले समय जो पार्टी द्वारा कार्य किए गए तथा आने वाले समय में जो कार्य किए जाने हैं उनकी समीक्षा भी की गई। इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने दावा करते हुए कहा कि 2022 में जयराम की सरकार और जिला की पांचों सीटें भाजपा की ही होंगी। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर 7 अक्टूबर तक सेवा भाव से अनेकों कार्य किए जा रहे हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष पर स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा। साथ ही 7 अक्टूबर को पूरे जिला भर में भाजपा के द्वारा नदी नालों तालाबों तथा पेयजल स्रोतों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा की मिशन रिपीट योजना का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे जिला के भाजपा से संबंधित पंचायती राज प्रतिनिधियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सब को साथ जोडक़र पंच परमेश्वर नाम के साथ बड़े-बड़े सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। भावी रणनीति के तहत अब भाजपा के द्वारा प्रत्येक पन्ना प्रमुख के साथ 2 सहायक भी नियुक्त किए जाएंगे। यानी अब एक पन्ना पर तीन प्रभारी नियुक्त होंगे।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री बलदेव कश्यप, बलबीर चौहान, राजेंद्र, जिला भाजपा उपाध्यक्ष पृथ्वीराज, दिनेश नेगी, आरआर शर्मा, दिनेश चौधरी, जिला सचिव प्रीत मोहन शर्मा तारा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, सुनील अरविंद गुप्ता, सूरज चौहान, सुरेंद्र नेहरू, मनीष चौहान, तपेंद्र सिंह सहित जिला के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।