हिमाचल दस्तक। कमल शर्मा : शाहतलाई : शाहतलाई में बुधवार को अपने दोस्तों के साथ श्री नयना देवी व भाखड़ा से ब्रहमणिघाट (कोसरियां) पहुंचे एक युवक गोविंद सागर झील में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है।
यह युवक रामगढ़ समीप माहौली चंडीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर, सूचना मिलते ही तलाई थाना के एसएचओ व डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जस्वाल भी मौके पर पहुंचे। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।
बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार पुत्र राजपाल (17) निवासी ककरीला समीप रामगढ़ माहौली चंडीगढ़ मंगलवार देर सायं अपने नौ दोस्तों के साथ मां नयना देवी के रवाना हुए। इन सभी ने मां के दर्शन किए और बुधवार सुबह भाखडा की ओर चले गए। वहां से मोटर वोट द्वारा गोविंद सागर झील के किनारे पर स्थित ब्राहमणीघाट पर लगभग 12 बजे पहुंच गए। इन सभी ने वहां पर बोतलोंं में हाथ मुंह धोने के लिए पानी भरा। लेकिन इनमें से संजय ने वहां पर दोस्तों से नहाने की जिद की।
हालांकि उसके दोस्त उसे नहाने के लिए मना करते रहे। फिर भी संजय नहीं माना। और उसने कपड़े खोलकर झील में नहाने के लिए छंलाग लगा दी। उसके बाद वह वहां से बाहर नहीं निकल सका। बताया जाता है कि जहां पर संजय ने नहाने के लिए छंलाग लगाई। वहां पर दल दल थी। उसके दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया। वहां पर तुंरत वोट चलाने पर एकत्रित हो गए। उनमें से एक वोट चालक ने उसी समय ग्राम पंचायत के उप प्रधान कुलदीप सिंह को फोन पर सूचित किया। उप प्रधान कुलदीप सिंह ने भी उसी समय थाना तलाई पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही एसएचओ सतपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल वहां पर पहुंच गया। पुलिस ने काफी देर तक शव को तलाश किया। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उधर,उपमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र जस्वाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि पुलिस शव की तलाश के लिए वीरवार को अब गोतोखारों की मदद लेगी।
संजय अभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामगढ़ का ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। व अपनी चार बहिनों का अकेला भाई था। वह पिछले दो वर्षो से मां नयना देवी के दरबार में माथा टेकने आ रहे थे। वह भाखड़ा व ब्रहमणिघाट की तरफ पहली बार ही आए थे। उधर, उधर,उपमंडल पुलिस अधिकारी राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । पुलिस वीरवार को शव की तलाश करने के लिए गोताखोरों की मदद लेगी।