हिमाचल दस्तक ब्यूरो। ऊना
प्रेस क्लब ऊना के वरिष्ठ सदस्य एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार अमित शर्मा के पिता इंजीनियर एनके शर्मा (73) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।
उनके निधन पर अनेक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया। वहीं एनके शर्मा अपने पीछे पत्नी, 3 बेटे छोड़ गए हैं। इंजीनियर एनके शर्मा कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे थे। बुधवार रात्रि उनकी तबीयत कुछ नासाज हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
वीरवार को उनका अंतिम संस्कार विधि पूर्वक का जलग्रा शिव धाम में किया गया। ई. एनके शर्मा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ,हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा,कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता हरिओम भनोट, श्री रामलीला कमेटी ऊना के अध्यक्ष अविनाश कपिला, जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, अध्यक्ष राजीव भनोट, जिलाधीश ऊना राघव शर्मा सहित अन्य ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।