रतिक्ष कुमार। जवाली
जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जोल के 106 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter) कश्मीर सिंह (Kashmir Singh), पुत्र स्वर्गीय बूटा राम निवासी जोल का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार देर रात्रि 12.30 बजे निधन हो गया।
स्वतंत्रता सेनानी के निधन से इलाका में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता सेनानी कश्मीर सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फ़ौज में सेवाएं दी थीं।
स्वतंत्रता सेनानी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जोल में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा की मौजूदगी में पुलिस टुकड़ी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी को हवाई फायर दागकर सलामी दी गई।
जवाली के विधायक अर्जुन सिंह, एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा, तहसीलदार संत राम नागर, डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी को पुष्प चक्र चढ़ा कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।