हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर अपने लाहुल-स्पीति के दो दिवसीय दौरे के दौरान समदो आर्मी हेलिपैड पहुंचे, जहां सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
आर्लेकर का हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र का यह पहला दौरा है। उनके यहां आने का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों की कलाइयों पर गोवा राज्य से भेजी गई राखियां बांधने का था।
स्कूली छात्राओं द्वारा तैयार इन राखियों को लेकर वह स्वयं सैनिकों तक पहुंचे। लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर भी उनके साथ थीं। उन्होंने भी जवानों का हौसला अपने अंदाज में बढ़ाया।