अनूप शर्मा। बिलासपुर
आम आदमी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में हिमाचल में 68 के आंकडे को पार करेगी। आम आदमी ने इसके लिए हिमाचल में प्रयास शुरू कर दिए हैं। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए आप के हिमाचल प्रभारी रतनेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की तुलना में हिमाचल प्रदेश की सरकार का बजट तीन गुणा है। लेकिन आज भी विकास की अपेक्षा बहुत पीछे है।
उन्होंने कुल्लू जिले के एक गांव के भ्रष्टाचार के मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि इस गांव की सडक के लिए वर्ष 2007 में बजट मंजूर हुआ था। लेकिन आज तक न तो सडक बनी और न ही बजट का पता चल सका है। कि वह कहां पर खर्च हुआ है। यह मामला अपने आप में भ्रष्टाचार से जुडा मामला है। हिमाचल में भी भ्रष्टाचार से इंकार नहीं किया जा सकता।
रतनेश गुप्ता ने कहा कि अगर हिमाचल में आप की सरकार बनती है तो यहां पर दिल्ली के विकास के माडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल में सीमेंट एवं बिजली का उत्पादन होता है लेकिन हिमाचल में सीमेंट व बिजली लोगो को महंगे दामांे पर मिलते है। तथा दिल्ली में लोगांे को कम रेट पर उपलब्ध होते है। ऐसा क्यों हो रहा है।
उन्होंने किसान आंदोलन के मुददे पर पूछे गए एक सवाल के उतर में कहा कि आप पार्टी किसान के साथ है। केंद्र सरकार इस मसले पर विफल रही है। उन्होंने इस अवसर अन्य मुददो पर भी चर्चा की । इस अवसर पर हरोली विस क्षेत्र के रविंद्र मान को किसान मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।